FERBURY महीने में इन सब्जियों की खेती करके आप भी बन सकते है लखपति।
फरबरी महीने में हल्की हल्की गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनकी खेती कर के किसान अच्छा मुनाफा कमा सकता है।
टमाटर
दुनियाभर में टमाटर एक महत्वपूर्ण फसल है। इसकी
बुवाई जनवरी – फरबरी महीने में की जाती है। टमाटर अच्छी पैदावार वाली फसल है।
लौकी
लौकी एक वेल वाली फसल है। वेल वाली फसल होने के कारण इसे आप घर पर या खेत पर आसानी से उगा सकते हैं। लौकी की अच्छी पैदावार 25 – 30 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर होती है।
भिंडी
भिंडी की फसल 65-70 दिनों की होती है। भिंडी की फसल बंपर पैदावार के लिए जानी जाती है। इसकी अच्छी उपज के लिए इसकी बुवाई फरबरी महीने में की जाती है।
हरी मिर्च
हरी मिर्च की खेती गर्म मौसम में की जाती है। इसका उपयोग चटनी,आचार ओर सब्जी में किया जाता है।इसकी पैदावार 300 से 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कि दर से होती है
पालक
बसंत ऋतु के लिए पालक की बुवाई फरबरी महीने में सबसे अच्छी होती है। इसकी अच्छी पैदावार के लिए आवश्यक है कि इसे उस स्थान पर उगाया जाए जहां धूप कम आए।
इसी तरह की अन्य जानकारी और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जुड़े रहिए eBijuka.bharatagrolink से।
आजकल खेती का काम भी व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे में किसानों को बाजार की मांग के अनुसार अपनी फसलों का चयन करना चाहिए। सब्जियों की मांग बाजार में निरंतर बनी रहती हैं और बाजार में सब्जियों के दाम भी अच्छे मिल जाते हैं। किसान भाई इन सब्जियों को फरबरी महीने में लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
किसान भाई उचित खाद, अच्छे बीज,किफायती उर्वरक, और फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की खरीदी eBijuka.bharatagrolink से कर सकते हैं। फसल संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन के लिए आप हमारे कृषि विशेषज्ञों से सहायता भी प्राप्त कर सकते है।